Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन, CM रावत और केंद्रीय मंत्री निशंक ने जताया शोक
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन, CM रावत और केंद्रीय मंत्री निशंक ने जताया शोक

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर कई पत्रकारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया है। बीते 12 अप्रैल को गैरसैंण स्थित अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर उन्हें गैरसैंण से हेलीकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश एम्स लाया गया था। यहां इलाज से वह काफी स्वस्थ हो गए थे, पर अचानक 15 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे उन्हें फिर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अंतिम समय में उनकी पत्नी और बेटी गंगा असनोड़ा उनके साथ मौजूद थीं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश से गैरसैंण पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरुषोत्तम असनोड़ा जी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/a.630435873643604/3271246759562489/?type=3&theater

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि पुरुषोत्तम असनोड़ा एक मासिक पत्रिका के संपादक थे। वह पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े थे। केंद्रीय मंत्री निशंक ने ट्वीट किया, ‘उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम असनोड़ा जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। असनोड़ा जी का यूं ही असामयिक चले जाना पत्रकारिता समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति तो है ही और मेरे लिए एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति भी है। असनोड़ा जी मेरे बहुत अच्छे करीबी मित्रों में एक रहे हैं।’

नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडे समेत  बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...