Home उत्तराखंड न्यूज़ महाशिवरात्रि के अवसर पर हुई केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

महाशिवरात्रि के अवसर पर हुई केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा

शिवरात्रि के अवसर पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तय की गई। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचाग पूजा की गई।

महाशिवरात्रि महापर्व के मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित हो गई है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई सोमवार को प्रात: 5 बजे खुलेंगे। 14 मई को केदार बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। शिवरात्रि के अवसर पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तय की गई। तिथि एवं समय की घोषणा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने की।

रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में आचार्यगणों एवं वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय तय किया गया। भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को सुबह पांच बजे मेष लग्न में खुलेंगे। इससे पहले, सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचाग पूजा की गई। कपाट खोलने के लिए ऊखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा 13 मई को होगी। बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 14 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 15 मई को को गौरीकुंड और 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां 17 मई को सुबह पांच बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इस मौके पर हक-हकूकधारियों के साथ ही चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, राजकुमार नौटियाल, यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम नौटियाल,  डा. हरीश चंद्र गौड़, मनोज शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...