Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मोहल्ला में शराब बेचने की स्कीम लेकर आए केजरीवाल, यूपी, बिहार और उत्तराखंडियों को बताते हैं बाहरी : सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़

मोहल्ला में शराब बेचने की स्कीम लेकर आए केजरीवाल, यूपी, बिहार और उत्तराखंडियों को बताते हैं बाहरी : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां अंत्योदय को अपने जीवन का सिद्धांत मानकर सभी लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को सिद्धांत मानकर दिल्ली पर शासन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोहिंग्याओं का समर्थन करने वाले केजरीवाल दिल्ली में यूपी, बिहार और उत्तराखंड से आने वाले लोगों को बाहरी बताते हैं। स्वच्छता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की बात कर सत्ता में आए केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई पर ही झाड़ू लगा दिया। मुहल्लों में स्कूल खोलने के नाम पर शराब बेचने की स्कीम शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से विधायक थे लेकिन यहां पर उन्होंने एक भी विकास का काम नहीं कराया, जिस कारण उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से मुंह छिपाकर भागना पड़ा। केजरीवाल जनहितों से ऊपर अपने एशो अराम को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि जिस धनराशि का इस्तेमाल दिल्ली के विकास में होना था, उससे शीशमहल बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले कांग्रेस और आप जैसे मौसेरे भाइयों को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

इस अवसर पर कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर के विधायक मोहन सिंह माहरा, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहाकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, विजेंद्र धामा, अनिल शर्मा, शुभम शर्मा, आशीष पांडेय, नीरज शर्मा, आशीष गुप्ता, अजब सिंह, रोहित मल्होत्रा, नंदन सिंह रावत, हिमांशु मित्तल, रेनू चौधरी, शशि चांदना, भूपेश शर्मा, अरविंद राणा, प्रंशात बिष्ट, हरेंद्र टोलिया, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...