Home उत्तराखंड न्यूज़ कुलपति ने किया विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी कक्ष का उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़

कुलपति ने किया विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी कक्ष का उद्घाटन

पंतनगर विश्वविद्यालय की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर 90 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जिससे कि विश्विविद्यालय परिसर में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना पर रोक लग सके।

निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण बी.एस. चलाल (पीसीएस) ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में असामाजिक एवं अप्रिय घटनाएं न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में अप्रिय घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। सुरक्षा अधिकारी डा. जी.एस. बोहरा ने बताया कि परिसरवासियों की सुरक्षा, परिसर में चोरी न हो एवं लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए इन सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी कक्ष का निर्माण कराया गया है।

विश्वविद्यालय में सुरक्षा विभाग भवन का जीर्णोद्धार तथा परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी कक्ष का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सुरक्षा विभाग एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में लगाये गये इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी और असामाजिक तत्वों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

नुश्रवण, डॉ. विवेकानन्द, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना, निदेशक शोध डॉ. ए.एस. नैन, निदेशक संचार डॉ. जे.पी. जायसवाल, सहायक सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र मिश्रा, मदन सिंह मेहरा, धर्मपाल यादव, सहायक सतर्कता अधिकारी प्रकाश जोशी एवं अन्य अधिकारी एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...