Home देश-विदेश साक्षरता में देश के अग्रणी राज्यों में अपना उत्तराखंड, देखिये किस राज्य में कितने पढ़े-लिखे
देश-विदेशदेहरादून

साक्षरता में देश के अग्रणी राज्यों में अपना उत्तराखंड, देखिये किस राज्य में कितने पढ़े-लिखे

देश में साक्षरता दर धीरे-धीरे बढ़ रही है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में साक्षरता के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि केरल लगातार साक्षरता में सबसे आगे है। उत्तराखंड इस लिस्ट में कहां आता है, एक रिपोर्ट...।

आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तराखंड भले ही छोटे राज्यों में गिना जाता हो, पर शिक्षा के मामले में यह देश के अग्रणी राज्यों में आता है। जी हां, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने राज्यवार साक्षरता के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक देश में केरल का दबदबा बरकरार है और साक्षरता दर वहां 96 प्रतिशत से ज्यादा है।

दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नंबर आता है। यहां की साक्षरता दर 88.7 प्रतिशत है जबकि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड साक्षरता में देश में तीसरे स्थान पर है और यहां दर 87.6 प्रतिशत है।

पढ़िए, रिटायरमेंट के बाद बागेश्वर के भवान सिंह ने तैयार किया कीवी का सबसे बड़ा बगीचा

बाकी राज्यों की लिस्ट देखें तो पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश 86.6 प्रतिशत के साथ चौथे और असम 85.9 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन – देवभूमि में विकास की नई और खूबसूरत मंजिल

ग्रामीण क्षेत्रों में 73.5 प्रतिशत लोग पढ़े-लिखे हैं और शहरों की साक्षरता 87.7 प्रतिशत है। देश में पुरुषों की साक्षरता 84.7 प्रतिशत और महिलाएं 70.3 प्रतिशत साक्षर हो चुकी हैं। केरल में 95.2 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। दिल्ली में 82.4 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। आपको बता दें कि यह सर्वे देश के 8,097 गांवों से 64,519 घरों और शहरों में 6,188 ब्लॉक के 49,238 घरों के सात वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया।

कम साक्षरता वाले राज्य

मध्य प्रदेश   73.7 प्रतिशत
यूपी             73 प्रतिशत
तेलंगाना       72.8
बिहार          70.9
राजस्थान     69.7
आंध्र प्रदेश   66.4 प्रतिशत

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...

देहरादून में जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा आयोजन में बदलेगा एंट्री रूट; रिमोट से होगा दहन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस बार दशहरा पर्व भव्य अंदाज में...