Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अतुल्य, अद्भुतः आइये… हरिद्वार में बिखर रहे कुंभ के इन रंगों में खो जाइये
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनमहाकुंभ 2021हरिद्वार

अतुल्य, अद्भुतः आइये… हरिद्वार में बिखर रहे कुंभ के इन रंगों में खो जाइये

हरिद्वार में बहुप्रतीक्षित कुंभ मेले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। तीर्थनगरी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ के लिए तैयार है। हरिद्वार में दिव्य, भव्य कुंभ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए जबरदस्त काम हुआ है। इस बार हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभूति होगी। मोक्षदायिनी मां गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालु इस बार उत्तराखंड की विविधता वाली संस्कृति से रूबरू होंगे। कुंभ को लेकर किस तरह की तैयारी की गई है, इसकी बानगी हरिद्वार में दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियां बता रही हैं।

सूबे के मुखिया से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों तक कुंभ को लेकर मिशन मोड में काम कर रहे हैं। खुद सीएम रावत ने रविवार को हरिद्वार जाकर कुंभ मेले की तैयारियां परखीं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेला पूरी तरह ‘बेदाग’ होगा और देश एवं दुनिया से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर अपेक्षा पर हमारी सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी। मेलाधिकारी दीपक रावत के मुताबिक, यह कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिव्य अनुभव होगा।

हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में कुल 86 निर्माण कार्य स्वीकृत थे, जिनमें से दो बाद में निरस्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि शेष 84 में से अधिकतर काम पूरा हो गया है और सभी कार्य बढ़िया एवं व्यवस्थित तरीके से किए गए हैं। सीएम रावत ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि अब वह नए रूप में आ गया है । उन्होंने कहा कि ऐसे में कुंभ को दिव्य और भव्य के साथ सुरक्षित बनाना भी राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उसी के मुताबिक ही कोरोना से बचाव के अनुकूल कुंभ की व्यवस्थाएं होंगी। उन्होंने कहा कि कुंभ में श्रद्धालुओं को स्वच्छता, आस्था, धार्मिक परंपराएं व लोक संस्कृति देखने को मिलेगी। इससे पहले, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यों के सुव्यवस्थित तरीके से किए जाने पर संतोष जताया। रावत ने इसके अलावा अपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

 

उन्होंने अधिकारियों से काम को पूरा करने में आ रही दिक्कतों तथा उनके पूरा होने के समय को लेकर भी जानकारी ली। प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश और अन्य अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंवने के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में लालतप्पड़ फ्लाई ओवर का भी निरीक्षण किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...