Home देश-विदेश LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच फिर हुई झड़प, दोनों तरफ से जवान घायल
देश-विदेशफ़ौज

LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच फिर हुई झड़प, दोनों तरफ से जवान घायल

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सिक्किम के नाकू ला में चीनी सैनिकों ने LAC पर मौजूदा स्थिति को बदलने की कोशिश की। इसके बाद हुई झड़प में चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

भारत और चीन में जारी गतिरोध के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर झड़प हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने सिक्किम के नाकू ला में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने जब उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई हैं।

अभी हालात काबू में बताए जा रहे हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, स्थानीय फॉर्मेशन कमांडर स्तर पर इस मामले को उसी दिन सुलझा लिया गया। नाकू ला काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है। उत्तरी सिक्किम के मुगुथांग दर्रे से आगे नाकु ला सेक्टर है। करीब 19,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को चीन विवादित मानता है। इतनी ऊंचाई पर भयंकर ठंड में हुई झड़प LAC पर दोनों देशों के बीच खराब होते हालात की कहानी बयान कर रही है।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले नाकू ला में चीनी सैनिकों ने LAC पर मौजूदा स्थिति को बदलने की कोशिश की। इसके बाद हुई झड़प में चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। सिक्किम के नाकू ला में घुसपैठ की कोशिश ऐसे समय हुई है, जब चीनी सेना के पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को पीछे हटाने की खबरें हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम समेत कई इलाकों से चीनी सेना ने अपनी तैनाती को कम किया है, लेकिन भारतीय सेना ने अपनी तैनाती बनाए रखी है। 15 जून, 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिक और भारतीय जवान भिड़ गए थे। इस दौरान 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीनी सेना के कई अफसर-जवान मारे गए थे। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध जारी है और लद्दाख में दोनों सेनाएं आमने-सामने डटी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...