Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी देहरादून के अनुराग रमोला की कला के मुरीद, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से किया वर्चुअल संवाद
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पीएम मोदी देहरादून के अनुराग रमोला की कला के मुरीद, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से किया वर्चुअल संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित 32 पुरस्कार विजेताओं से वर्चुअल संवाद किया और उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सराहा। प्रधानमंत्री ने इन बच्चों से कहा कि वे यहीं तक सीमित नहीं रहें, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपने प्रतिभा का लोहा मनवाएं।

देहरादून के अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 मिला है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उनका चयन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किया। उत्तराखंड से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने गए वह इकलौते छात्र हैं।

देहरादून से अनुराग सचिवालय स्थित एनआईसी से पीएम मोदी के साथ ऑनलाइन जुड़े। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के दसवीं के छात्र अनुराग ने बताया कि उनकी पेंटिंग के क्षेत्र में शुरू से ही रुचि रही है।

अनुराग मूलरूप से टिहरी के प्रतापनगर के रहने वाले हैं। इस पुरस्कार के तहत अनुराग को एक लाख रुपये,मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। देहरादून निवासी अनुराग रमोला (16) के पिता सीएस रमोला नगर निगम में कार्यरत हैं।

अनुराग के बारे में ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, मैं ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं के दौरान तनाव कम करने वाली अनुराग की दिलचस्प प्रदर्शनी को याद कर रहा हूं। वह एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने रचनात्मकता को आगे तक ले जाएंगे। उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने पर बधाई।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने भी उज्जवल भविष्य की कामना

अनुराग रमोला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, देहरादून, उत्तराखंड के अनुराग रमोला को कला और शिल्प के क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है। अनुराग देहरादून के नवोदित कलाकार हैं। वे अब तक जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 235 से अधिक अवाॅर्ड्स और सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। उनका आर्टवर्क दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लगी प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया जा चुका है, जहां उन्हें माननीय प्रधानमंत्री  @narendramodi   जी के समक्ष अपनी पेंटिंग की व्याख्या करने का अवसर मिला था। उत्तराखंड को अनुराग पर गर्व है और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...