Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश लॉकडाउन 2: पीएम मोदी ने कोरोना को हराने के लिए मांगे सात वचन
देश-विदेश

लॉकडाउन 2: पीएम मोदी ने कोरोना को हराने के लिए मांगे सात वचन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने के खतरे को देखते हुए फिलहाल 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ इलाकों में 20 अप्रैल के बाद कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है मगर सख्‍ती बरती जाती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बुधवार तक नई गाइडलाइंस जारी कर देगी। इनमें उन तबकों का खास ध्‍यान रखा गया है, जो लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में उन्हें सात वचन चाहिए। लॉकडाउन में अगर हमने इनका पालन सुनिश्चित किया तो हम कोरोना वायरस को हरा देंगे।

 

पहला वचन – अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें एक्‍स्‍ट्रा केयर करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।

दूसरा वचन – लॉकडाउन और सोशल डिसटेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें। घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

तीसरा वचन – अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।

चौथा वचन – कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

पांचवां वचन – जितना संभव हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें। उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।

छठा वचन – आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें। किसी को नौकरी से न निकालें।

सातवां वचन – देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles