Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शिवपुरी से ब्यासी के बीच 1,012 मीटर एनएटीएम टनलिंग को पूरा करके एल एंड टी ने बनाया एक नया कीर्तिमान
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

शिवपुरी से ब्यासी के बीच 1,012 मीटर एनएटीएम टनलिंग को पूरा करके एल एंड टी ने बनाया एक नया कीर्तिमान

उत्तराखंड में केन्द्र की सरकार बहुत सी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें ऑल वेदर रोड़, चारधाम की योजनाएं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन आदि योजनाएं शामिल हैं, हर क्षेत्र में काम जोर शोर से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आरवीएनएल पैकेज-2 के तहत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य एल एंड टी की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद केवल 26 दिनों में शिवपुरी से ब्यासी के मध्य 1,012 मीटर एनएटीएम टनलिंग को पूरा करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर काम बहुत तेजी से चल रहा है और 2024-2025 तक रेल का पहाड़ में जाने का सपना साकार हो जाएगा। आरवीएनएल के लोग बड़ी तेजी से काम में लगे हुए हैं और भौगोलिक स्थिति अनुकूल न होते हुए भी यहां पर कार्य कर रहे हैं और कर्मचारी दिन रात एक करके इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...