Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू, एक कार्ड से पूरे सीजन की यात्रा में चल सकेंगे वाहन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू, एक कार्ड से पूरे सीजन की यात्रा में चल सकेंगे वाहन

चारधाम यात्रा के लिए अब 18 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गये हैं। परिवहन मंत्री ने इस बारे में एक बैठक बुलाई और चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। परिवहन विभाग लगातार चारधाम यात्रा की तैयारियों पर काम कर रहा है।

चारधाम यात्रा में एक बार ग्रीन कार्ड बनवाने के बाद पूरे सीजन में उसी से वाहन चलेंगे। अब बार-बार ग्रीन कार्ड बनाने का झंझट नहीं होगा। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बैठक बुलाई जिसमें ट्रांसपोर्टरों को भी आमंत्रित किया गया था। चारधाम यात्रा को कैसे सुचारू तरीके से चलाया जाये इस बारे में अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों से विस्तृत से जानकारी ली।

चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की पूरी जानकारी के लिए ट्रिप कार्ड बनेगा। आटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि पहले ऑनलाइन वेबसाइट greencard.uk.gov.in आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद यह ट्रिप कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो जाएगा और यह ट्रिप कार्ड एक फेरे के लिए ही मान्य होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...