Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ महेन्द्र भट्ट होंगे उत्तराखंड से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने किया ऐलान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

महेन्द्र भट्ट होंगे उत्तराखंड से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने किया ऐलान

उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भाजपा ने महेंद्र भट्ट का नाम तय किया है। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर उत्तराखंड से बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा में केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा भी कई अन्य राज्यों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसमें महेंद्र भट्ट का नाम शामिल होने के साथ ही प्रत्याशी को लेकर बना ऊहापोह समाप्त हो गया।

महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अब तक के कार्यकाल में राज्य में हुए चुनावों में पार्टी ने जीत का परचम लहराया। महेंद्र भट्ट का जन्म पुरूषोत्तम भट्ट एवं स्व राजेश्वरी देवी भट्ट के घर पर 4 अगस्त 1971 को ब्राहमण थाला विकासखंड पोखरी, जनपद चमोली में हुआ। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी और उसके बाद अपनी शिक्षा ऋषिकेश से की। वह 1991 से 1993 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहसचिव रहे। उसके बाद 1993 से 1996 तक संगठन मंत्री टिहरी विभाग में रहे।

उसके बाद 1996 से 1998 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव और 1998 से 2000 तक युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे। 2000 से 2002 तक भारतीय युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2004 तक भारतीय युवा मोर्चा राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महाराष्ट व हिमाचल के प्रभारी रहे। 2005 से 2007 तक प्रदेश सचिव, 2012 से 2014 तक संयोजक, 2015 से 2017 तक सचिव रहे। महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंद प्रयाग से तथा 2017 से 2022 बद्रीनाथ से विधायक भी रहे हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...