Home उत्तराखंड न्यूज़ नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, सभी बच्चों के सुरक्षित होने की खबर
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, सभी बच्चों के सुरक्षित होने की खबर

नवोदन विद्यालय में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण विद्यालय में आग लग गई थी इस आदसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है।

गैरसैंण के नवोदय विद्यालय में भीषण आग लगने की खबर है। जिस वक्त आग लगी, उस समय विद्यालय में बच्चे सो रहे थे। भगवान का शुक्र रहा कि आग की लपटें बच्चों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

नवोदय विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।

सीओ कर्णप्रयाग प्रमोद शाह ने बताया कि आचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव व राहत का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दे, सामान के बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। सूत्रों ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी है वह अस्थाई परिसर है। फिलहाल नवोदय विद्यालय के भवन का निर्माण का कार्य चल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...