Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल तिरंगे में लिपटा गांव आया पौड़ी का लाल तो छलक पड़े आंसू, सीएम तीरथ ने घर जाकर शहीद मनदीप को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी गढ़वालउत्तराखंड न्यूज़

तिरंगे में लिपटा गांव आया पौड़ी का लाल तो छलक पड़े आंसू, सीएम तीरथ ने घर जाकर शहीद मनदीप को दी श्रद्धांजलि

कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए पौड़ी के सपूत का पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचा तो बहादुर बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए गांववाले उमड़ पड़े। 23 साल के मनदीप सिंह नेगी को तिरंगा में लिपटा देख हर किसी की आंखें भर आईं। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग एक तरफ भारत मां के वीर सपूत की शहादत पर गर्व कर रहे थे तो वहीं उसके हमेशा के लिए खुद से दूर जाने का दुख भी था। इस गमगीन माहौल में खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मौजूद थे।

परिवारवालों को सांत्वना देने के बाद सीएम ने तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि आज शहीद जवान मनदीप सिंह नेगी जी के गांव सकनोली, सतपुली जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी।

https://twitter.com/hillmailIndia/status/1409083432446033923?s=20

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि शहीद मनदीप नेगी जी ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना जो सर्वोच्च बलिदान दिया है वो युवाओं को देश सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। शहीद मनदीप सिंह जी के परिवार वाले मेरे अपने परिवार के समान हैं, राज्य सरकार द्वारा उन्हें इस दुःख की घड़ी में हर संभव मदद दी जाएगी। उनके गांव की रोड का डामरीकरण कर इस मार्ग का नाम शहीद मनदीप नेगी मार्ग रखा जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...