Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अरुण मिश्रा को भेंट की ‘साधु से सेवक’
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अरुण मिश्रा को भेंट की ‘साधु से सेवक’

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी की किताब 'साधु से सेवक' ऑनलाइन भी उपलब्ध है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर आर्मी चीफ नरवणे और देश के शीर्ष अधिकारियों के हाथों में यह किताब पहुंच चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अरुण मिश्रा को भी यह किताब भेंट की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी की नई किताब ‘साधु से सेवक’ काफी चर्चा में है। पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनएसए अजीत डोभाल, आर्मी चीफ एमएम नरवणे, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्थाना, आईटीबीपी प्रमुख एसएस देसवाल से मुलाकात कर यह पुस्तक भेंट की थी। अब उन्होंने देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अरुण मिश्रा को अपनी किताब दी है।

आपको बता दें कि यह पुस्तक नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। इसमें विशेष रूप से उत्तराखंड में विभिन्न स्थलों पर बिताए गए दिनों और घटनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

पिछले दिनों जब मनजीत नेगी ने अपनी पुस्तक ‘साधु से सेवक’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की तो पीएम ने उन्हें अपने उत्तराखंड से जुड़ाव और शुरुआती सफर को याद करते हुए कई आध्यात्मिक स्थलों का जिक्र किया। साथ ही पिथौरागढ़ जिले के नारायण आश्रम, रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा, केदारनाथ स्थित गरूड़चट्टी और दयानंद आश्रम ऋषिकेश से जुड़ी कई बातें साझा कीं।

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने एनएसए डोभाल, आर्मी चीफ, BSF डीजी और ITBP प्रमुख को भेंट की ‘साधु से सेवक’

आपको बता दें कि इस पुस्तक की प्रस्तावना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखी है। वह लिखते हैं कि ‘साधु से सेवक पुस्तक हमें एक ऐसे अद्वितीय प्रतिभाशाली बालक की जीवंत कथा बताती है, जो आदर्श और परिश्रमी माता-पिता के सद्संस्कारों और समाज व राष्ट्र के लिए समर्पण का संकल्प लेने वाले वैचारिक अधिष्ठान की सीख के साथ राष्ट्र का समर्पित सेवक सिद्ध हुआ है। अभावों, संकटों और संघर्षों से निकला यह परिष्कृत व्यक्तित्व आज हम सबको दिशा दे रहा है और देश के मान-सम्मान को शीर्ष पर पहुंचा रहा है।’

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने पीएम मोदी को भेंट की अपनी पुस्तक ‘साधु से सेवक’ की पहली प्रति

मनजीत नेगी बताते हैं कि उन्हें इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा साल 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव कवर करने के दौरान वडनगर में नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाते वक्त मिली। इसके बाद उन्होंने उनकी आध्यात्मिक यात्रा के सभी पड़ावों का सफर किया। वहां से मिले अनुभव और नरेंद्र मोदी के करीब रहे महानुभावों से साक्षात्कार के आधार पर यह प्रयास पुस्तक तैयार हुई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...