Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश नर्सिंग पेशे में भविष्य की चुनौतियों का सामना कौशल और सही दृष्टिकोण से करें
देश-विदेशहमारी फ़ौज

नर्सिंग पेशे में भविष्य की चुनौतियों का सामना कौशल और सही दृष्टिकोण से करें

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) नई दिल्ली में कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने नर्सिंग छात्राओं से नर्सिंग पेशे में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए कौशल एवं सही दृष्टिकोण विकसित करने का आग्रह किया। वे आर्मी अस्पताल (आर एंड आर) में आयोजित नौवीं बैच के दीप प्रज्वलन समारोह के अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 30 नर्सिंग छात्राओं की करियर यात्रा की शुरुआत हुई।

लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और अपर महानिदेशक सैन्य नर्सिंग सेवा (एडीजीएमएनएस) मेजर जनरल स्मिता देवरानी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल, द लेडी विद द लैंप के सम्मान में पारंपरिक दीप जलाया। एडीजीएमएनएस ने नर्सिंग के महान पेशे के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध करने वाले छात्राओं को नर्स की शपथ दिलाई।

दीप प्रज्वलन समारोह प्रत्येक नर्सिंग अधिकारी के पेशेवर जीवन में एक शुभ अवसर होता है। यह आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles