Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में मानव श्रृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मानव श्रृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘स्वच्छ केदार, सुन्दर केदार’ संदेश के तहत श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में मानव श्रृंखला बनायी गयी।

इस कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाते हुए दर्शन करने पहुंचे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर सहित केदार पुरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक बोतल एकत्रित किए गए।

स्वच्छता अभियान में पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार, पर्यावरण मित्र, सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर रंजीत सिंह, आदित्य कुमार सहित अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...