Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, इकबालपुर नांगल परियोजना के संबंध में सीएम योगी से की बात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, इकबालपुर नांगल परियोजना के संबंध में सीएम योगी से की बात

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा की इस परियोजना के धरातल पर उतरने से जहां उत्तराखंड की 15,280 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी वहीं उत्तर प्रदेश की 17,850 हेक्टेयर कृषि भूमि भी लाभान्वित होगी। इस परियोजना को खरीफ चैनल के नाम से प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के भगवानपुर, बहादराबाद और रुड़की क्षेत्र के हजारों किसानों को इस परियोजना से सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बलियाखेड़ी और नांगल क्षेत्र के किसानों के लिए भी ये परियोजना बेहद उपयोगी साबित होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस योजना में हरिद्वार जनपद के 74 गांवों को सिंचाई सुविधा का सीधा लाभ पहुंचेगा, जबकि उत्तर प्रदेश के 85 गांव लाभ के दायरे में आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के निर्माण से हरिद्वार जनपद की 2,48,358 आबादी को खेती किसानी में महत्वपूर्ण लाभ हासिल होगा, जबकि उत्तर प्रदेश की 2,25,900 की आबादी लाभ प्राप्त करेगी। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना में सिंचाई नहर की कुल लंबाई 72.8 कि. मी. प्रस्तावित की गई है, जिसमे से 35 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...