Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ऋषिकेश में बीआरओ के प्रोजेक्ट शिवालिक मुख्यालय का किया दौरा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ऋषिकेश में बीआरओ के प्रोजेक्ट शिवालिक मुख्यालय का किया दौरा

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बीआरओ एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने विंटेज वाहनों के डाउन-ग्रेडेशन और स्क्रैपिंग का आदेश सफलतापूर्वक पूरा किया है और जो ऐसा कर लक्ष्य प्राप्ति करने वाला पहला और एकमात्र सरकारी संगठन बन गया है। उन्होंने विशेष रूप से दुर्गम इलाकों और खराब मौसम के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में बीआरओ द्वारा किए जा रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों के त्वरित कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट शिवालिक मुख्यालय का दौरा किया। उन्हें सामरिक महत्व की सड़कों पर किए जा रहे कार्यों, चल रही चार धाम यात्रा और भारत माला परियोजना से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से दुर्गम इलाकों और खराब मौसम के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में बीआरओ द्वारा किए जा रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों के त्वरित कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

पूर्वी लद्दाख के उमलिंगला दर्रे में 19,300 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन योग्य सड़क के निर्माण और ब्लैक-टॉपिंग के लिए बीआरओ को बधाई देते हुए अजय भट्ट ने समर्पण के साथ इतनी ऊंचाई पर काम करने के लिए प्रोजेक्ट शिवालिक की सराहना करी। उन्होंने बहुत कम समय में भारत-अमेरिकी रणनीतिक सैन्य यूनिट्स के संयुक्त प्रशिक्षण को संभव बनाने के लिए जोशीमठ-औली रोड की मरम्मत और पुनर्वास कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्रोजेक्ट की नायाब उपलब्धि की भी प्रशंसा की।

रक्षा राज्य मंत्री ने इस बात की भी सराहना की कि बीआरओ एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने विंटेज वाहनों के डाउन-ग्रेडेशन और स्क्रैपिंग का आदेश सफलतापूर्वक पूरा किया है और जो ऐसा कर लक्ष्य प्राप्ति करने वाला पहला और एकमात्र सरकारी संगठन बन गया है। बाद में उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल और राष्ट्र के लिए की जा रही श्रमसाध्य सेवा के लिए उनकी प्रशंसा करी। उन्होंने सीमा पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में बीआरओ के प्रयासों की भी सराहना की।

अजय भट्ट ने अमर कर्मयोगी स्मृति पर भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ’लाइफस्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट कैम्पेन’ को मनाने के लिए एक ताड़ का पौधा लगाया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...