Home फ़ौज आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के की रात में कराई सफल लैंडिंग
फ़ौजताज़ा ख़बर

आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के की रात में कराई सफल लैंडिंग

भारतीय नौसेना ने एक और कीर्तिमान बनाते हुए स्वदेशी आईएनएस विक्रांत युद्धपोत पर मिग 29के की रात में सफलतापूर्वक लैडिंग कराई। यह उपब्धि आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

देश में निर्मित पहले स्वदेशी विमानवाहक और अब तक का सबसे अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने 4 अगस्त, 2021 को अपनी पहली यात्रा के बाद व्यापक समुद्री परीक्षणों को पूरा किया है। इसका निर्माण मैसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 2 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना में इसे शामिल किया गया था। यह विमानवाहक पोत भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को प्राप्त करने को लेकर एक बड़ा प्रोत्साहन है।

वर्तमान में आईएनएस विक्रांत जल्द से जल्द ‘युद्ध के लिए तैयार’ स्थिति प्राप्त करने के लिए रोटरी विंग और फिक्स्ड विंग विमान के साथ हवाई प्रमाणन व उड़ान एकीकरण परीक्षण कर रहा है। इन परीक्षणों के हिस्से के तहत मिग-29के और स्वदेशी एलसीए (नौसेना) की पहली लैंडिंग 6 फरवरी, 2023 को हुई थी और इसके बाद से नौसेना सूची में सभी हेलीकाप्टरों के दिन और रात में लैंडिंग परीक्षणों में प्रगति हुई है। उड्डयन परीक्षणों की गति को जारी रखते हुए नौसेना ने 24 मई, 2023 को मिग-29के की पहली बार रात में लैंडिंग करके एक और ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। पहली लैंडिंग के तीन महीने के भीतर यह चुनौतीपूर्ण उपलब्धि भारतीय नौसेना, विक्रांत चालक दल और नौसेना पायलटों के संकल्प, कौशल और पेशेवर क्षमता को प्रदर्शित करती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...

NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू...

इंजीनियर पिता ने खड़ा किया नौसेना का आधार, बेटे ने संभाली तीन सितारा कमान

भारतीय नौसेना की ताकत केवल समुद्र में तैरते युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानवाहक...