Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून में स्टेशन कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का किया दौरा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून में स्टेशन कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का किया दौरा

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून में स्टेशन कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का दौरा किया। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की और कैंटीन सुविधाओं का निरीक्षण लिया। रक्षा राज्य मंत्री ने पंजीकरण काउंटर दो से बढ़ाकर छह करने और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए अलग काउंटरों और निर्बाध ऑनलाइन पंजीकरण और रेफरल की सराहना भी की।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून में स्टेशन कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का दौरा किया। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की और कैंटीन सुविधाओं का निरीक्षण लिया। अजय भट्ट ने ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कैंटीनों को ग्राहक संतुष्टि कियोस्क और एक्सेस कंट्रोल सॉफ्टवेयर स्थापित करने की ऐसी ही पहल करनी चाहिए। उन्होंने बेहतर वस्तु सूची प्रबंधन और उपभोक्ता वस्तुओं के प्रदर्शन की दिशा में किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

अजय भट्ट ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का भी दौरा किया। वह पूर्व सैनिकों के लिए बनाये गये विश्राम कक्ष परिसर से काफी प्रभावित हुए। यह परिसर प्राकृतिक प्रकाश और हवा आने-जाने की जगह रखने में हरित भवन के मानदंडों का पालन करता है। यहां विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए डिज़ाइन किये गये आधुनिक शौचालय में सफाई उपकरण और जल संरक्षण की सुविधायें हैं।

रक्षा राज्य मंत्री ने पंजीकरण काउंटर दो से बढ़ाकर छह करने और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए अलग काउंटरों और निर्बाध ऑनलाइन पंजीकरण और रेफरल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में सुधार के ऐसे प्रयास अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ वर्ष राष्ट्र को देने वालों के मनोबल को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

अजय भट्ट ने फीडबैक कियोस्क की भी सराहना की। ये कियोस्क मरीजों की देखभाल के सभी मापदंडों को रिकॉर्ड करता है और प्रक्रियाओं एवं प्रणालियों में सुधार के लिए निर्णय लेने वालों को वस्तुस्थिति की जानकारी उपलब्ध कराता है।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सैन्य अस्पताल (एमएच) से पॉलीक्लिनिक तक आने-जाने की समस्या को दूर करने के लिए एमएच के साथ एक लोकल एरिया नेटवर्क (एलएएन) स्थापित करने की दिशा में इस तरह की पहल और परियोजना अन्य स्टेशनों पर भी अपनायी जानी चाहिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...