Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में ‘मोदी किचन’ से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा खाना
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में ‘मोदी किचन’ से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा खाना

modi kitchen help in uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोदी किचन के जरिये जरूरतमंद लोगों तक भोजन और अन्य सामग्री पहुंचा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे सामाजिक संगठनों की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे तमाम संगठनों का आभार जताया है।

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में गरीब तबके से कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में कई संगठन, एनजीओ और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोदी किचन के जरिये जरूरतमंद लोगों तक भोजन और अन्य सामग्री पहुंचा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे तमाम संगठनों का भी आभार जताया है।

modi kitchen help in uttarakhand

 

modi kitchen help in uttarakhand

 

modi kitchen help in uttarakhand

 

modi kitchen help in uttarakhand

 

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘मैं देख पा रहा हूं कि प्रदेशभर में मोदी किचन/ मोदी टिफिन (भोजन) के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोग जानवरों की भी देखभाल कर रहे हैं। उनके पानी व चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना के इस संकट भरे दौर में कोई भी भूखा न सोए इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता बंधु, अनेकों धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। मैं आप सभी का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। आपके इस कठिन तप का परिणाम बेहद सुखद होगा और जल्द ही हम कोरोना को हराने में सफल होंगे।’

सीएम ने सभी समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...