Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून 24 घंटे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने याद दिलाई ‘9 बजे 9 मिनट’ की वो बात
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

24 घंटे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने याद दिलाई ‘9 बजे 9 मिनट’ की वो बात

देश कोरोना वायरस के खिलाफ एक तरह की जंग लड़ रहा है। इसमें भारत का हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से सहयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए बालकनी पर दीये जलाकर एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल 2020 को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर दीये जलाएं। उन्होंने कहा कि दीये न जला सकें तो लोग मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं। सीएम ने आगे कहा कि इस दौरान हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि घरों से बाहर न निकलें, इकट्ठे न हों और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।

#IndiaFightsCorona के साथ सीएम रावत ने फेसबुक पोस्ट किए अपने वीडियो संदेश में कहा कि पीएम ने सारे देश की जनता से कहा है कि घर की बत्ती बुझाकर बालकनी पर हम दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाकर अपनी एकता का परिचय दें। उन्होंने कहा, ‘इस देश की 130 करोड़ की आबादी कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट है। इस एकजुटता का संदेश हमें 5 अप्रैल रात के 9 बजे से 9 मिनट तक देना है कि हम सब एक सैनिक बनकर कोरोना को इस देश से भगाएंगे।’

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/526408538306559/

इससे पहले शनिवार को दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता शेयर कर लोगों को याद दिलाने की कोशिश की थी कि रविवार को वे दीया जरूर जलाएं। अटल बिहारी वाजपेयी की मशहूर कविता ‘भरी दुपहरी में अंधियारा…’ का वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने लिखा आओ दीया जलाएं।

उधर, सोशल मीडिया पर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एक साथ लाइटें बंद होने और 9 मिनट बाद फिर से चालू होने से बिजली ग्रिड क्रैश हो सकता है। इस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने साफ कहा है कि ग्रिड के संतुलन के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उस समय स्ट्रीट लाइट से लेकर रेफ्रिजरेटर, पंखे जैसे घरेलू उपकरण बंद नहीं होंगे। सिर्फ घरों की लाइटें बंद होंगी, जिससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...