Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर हिमाचल प्रदेश सरकार व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
ताज़ा ख़बरसरोकार

हिमाचल प्रदेश सरकार व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

4म 44 म

इस पहल का मुख्य उद्देश्य, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा राज्य सरकार के सहयोग व मार्गदर्शन में प्रदेश की पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक व आध्यात्मिक विरासतों को सुदृढ़ करना है। विदित हो कि, हिमालय उन्नति मिशन के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास, डिजिटल साक्षरता, स्मार्ट स्कूल व कौशल विकास को लेकर कार्य किये जा रहे हैं।

आर्ट ऑफ लिविंग संगठन की स्थापना सन् 1981 में श्री श्री रवि शंकर द्वारा की गई। यह संगठन शैक्षिक और मानवीय मूल्यों के विकास कार्यों में काम करता रहा हैं। इसके शिक्षात्मक कार्यक्रम तनाव को मिटाने और कुशल मंगल की भावना उत्पन्न करने के साधन प्रदान करते हैं। यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 152 देशों में सक्रिय रूप से सेवा कार्य कर रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है।

हिमालय उन्नति मिशन के मुख्य सलाहकार और ट्रस्टी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) वी.पी.एस. राणा ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच का ही परिणाम है, जो प्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के सतत् विकास हेतु हिमालय उन्नति मिशन को एक आधिकारिक सहयोगी के तौर पर कार्य करने का अवसर मिला है।

मिशन के कार्यक्रम निदेशक अमित मेहता ने बताया कि कार्ययोजना को एक प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वित करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता रहती है और इस कड़ी में राज्य सरकार के साथ किया गया यह समझौता ज्ञापन ऐतिहासिक कदम है, जो अन्य हिमालयीय राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत होगा।

इस समझौते के तहत हिमालय उन्नति मिशन, हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नशा उन्मूलन, सतत प ार्वरण संरक्षण, सामुदायिक आजीविका माडल, समुदाय आधारित पर्यटन, हर्बल वैलनेस,य सामुदायिक वन प्रबंधन, आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण आदि विषयों पर समन्वित प्रयास करेगा। इन प्रयासों को ज़मीनी स्तर पर सुदृढ़ करने हेतु हिमालयीय क्षेत्रों में दशकों से कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठनों व अनुसंधान संस्थानों को भी साथ में जोड़ा जा रहा है।

इस उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य मंत्री, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, श्रीकांत बालदी व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से दर्शक हाथी (अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक – आई एच वी), अभय शर्मा व हितेश कुमार मौजूद रहे।

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर का कहना है कि जब तक हमारा मन तनाव रहित और समाज हिंसा मुक्त नहीं होता तब तक विश्व में शांति की स्थापना नहीं हो सकती। आर्ट ऑफ लिविंग तनाव को दूर करने वाले कार्यक्रम प्रदान करता है जिनमें सांस की क्रियाएं, ध्यान और योग शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...