सांसद अनिल बलूनी ने किया महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का निरीक्षण

सांसद अनिल बलूनी ने किया महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का निरीक्षण

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का शिवपुरी टनल में निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि यह परियोजना अब कुछ समय में पूरी हो जायेगी।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का शिवपुरी टनल में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत बन रही कई महत्वपूर्ण टनलों का भी दौरा किया और परियोजना प्रमुख अजीत सिंह यादव समेत इंजीनियरों से विस्तृत चर्चा की।

सांसद बलूनी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय रेल परियोजना भविष्य में उत्तराखंड की लाइफलाइन साबित होगी। इससे न केवल चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटकों, सैन्य बलों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। बीते दस वर्षों में उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व तेजी आई है। कभी असंभव मानी जाने वाली यह योजना अब धरातल पर उतर चुकी है और शीघ्र ही जनता को समर्पित की जाएगी।

सांसद ने परियोजना कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का रेल लाइन का कार्य 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। दिसंबर 2026 तक कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, पूर्व में आरएवीएनएल ने दिसंबर 2025 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा था।

वहीं, आरवीएनएल ने सुरंग खुदाई कार्य 86 प्रतिशत से ज्यादा पूरा कर लिया है, लेकिन कई सुरंगों में मिट्टी होने से एडिट नहीं मिलने के कारण खुदाई की गति धीमी भी पड़ रही है। हालांकि, आरवीएनएल इस चुनौती के बीच परियोजना निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर आश्वस्त है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this