Home उत्तराखंड न्यूज़ सांसद त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

सांसद त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की।

इस भेंट के दौरान उत्तराखंड में रेलवे से जुड़ी विकासपरक योजनाओं एवं आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद रावत ने प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने, रेल पर्यटन को बढ़ावा देने तथा देवभूमि के तीर्थस्थलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में विशेष पहल पर बल दिया।

इस दौरान सांसद रावत ने लक्सर, रुड़की और देहरादून क्षेत्र की रेल सेवाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी विषयों को प्राथमिकता के साथ समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने देवभूमि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा अपने परिश्रम, कौशल और सृजन से निर्मित “Himalayan Threads” ब्रांड के हस्तनिर्मित स्वदेशी उत्पाद भी केंद्रीय मंत्री को भेंट किए। स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार ये उत्पाद ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना, ‘नारी शक्ति’ के स्वाभिमान और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के सशक्त प्रतीक हैं।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल आज आधुनिकता, सुरक्षा और यात्री-सुविधा का वैश्विक उदाहरण बन रही है। रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि यह विकास, विश्वास और अवसरों की नई पटरी बिछा रही है।

सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को साकार करने में रेल जैसी बुनियादी अवसंरचनाएं और स्थानीय स्वदेशी उद्यमिता — दोनों का सामंजस्य अत्यंत आवश्यक है। जब रेल की रफ्तार और नारी शक्ति का स्वाभिमान साथ चलते हैं, तब आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार होता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...