Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश : एम्स रोड पर नगर आयुक्त ने किया हाईटेक शौचालय का शिलान्यास
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश : एम्स रोड पर नगर आयुक्त ने किया हाईटेक शौचालय का शिलान्यास

ऋषिकेश में गुरुवार को नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने एम्स रोड पर हाईटेक शौचालय का शिलान्यास किया। 12 लाख की लागत से शौचालय के निर्माण से क्षेत्रीय जनता सहित एम्स आने वाले मरीजों के तीमारदारों को भी लाभ होगा। शहर के विकास के साथ-साथ आम जनमानस एवं शहर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए निगम द्वारा हाईटेक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। एम्स रोड पर हाईटेक शौचालय का निर्माण उसी की एक कड़ी है।

महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि शौचालय पूरी तरह से हाईटेक होगा। इसमें फाइव स्टार होटल की तर्ज पर एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन होंगे। सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम होगा। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा। 12 लाख की लागत से बनने वाले हाईटेक शौचालय के बाबत महापौर ने बताया कि नगर निगम प्रशासन शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

आम लोगों को तमाम आवश्यक सुविधायें देने का काम अपने वचन के अनुसार किए जा रहे हैं । इससे पूर्व पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान संस्था के चेयरमैन आशीष तिवारी प्रांतीय प्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रम सिंह,अंकित कौशिक, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सहायक अभियंता आनंद मिश्रावान, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद शौकत अली, ज्योति अशोक पासवान, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, लक्ष्मी रावत, कमलेश जैन, विपिन पन्त, बीरेंद्र रमोला,जयेश राणा, रश्मि देवी,राजेन्द्र बिष्ट, अनीता प्रधान, प्रदीप धस्माना, यसवंत सिंह, राजेश कोठियाल, राजीव राणा, राजीव गुप्ता, गोपाल रावत, गौरव कैंथोला, रेखा सजवान, शीलू अग्रवाल, प्रिया ढक्काल, ममता नेगी, प्रमिला द्विवेदी, हेमलता, अनिकेत गुप्ता,हर्ष व्यास, अंजलि रावत,निगमसफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल आदि मोजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles