Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा एक बड़ा हादसा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा एक बड़ा हादसा

आज सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के समीप निर्माणाधीन पुल की सेटरिंग गिरने की सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध हुई जिसमें आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

जैसे ही निर्माणाधीन पुल की क्षतिग्रस्त होने की सूचना जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को मिली वह तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे तथा जिनकी रेखदेख में राहत एवं बचाव कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन पुल की क्षतिग्रस्त होने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी तथा इसमें कार्यदायी संस्था एवं कार्य करा रही एजेंसी के अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

घटना स्थल पर राहत एवं बचाव टीम द्वारा खोजबीन कार्य किया गया जिसमें 8 लोगों को निर्माणाधीन पुल की सेटरिंग में दबे व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया जिसमें 2 गंभीर घायलों को श्रीनगर रैफर किया गया तथा बाकी घायलों को रुद्रप्रयाग चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिसमें 2 मजदूरों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है। घायल व्यक्तियों में किशन प्रजापति हजारीबाग झारखंड, गंगू माला हजारीबाग झारखंड, रामू शाहजहांपुर, नजीम दोहानू, अनुपम शाहजांहपुर, रघुवीर शाहजहांपुर, शकलदेव सिन्हा हजारीबाग, संतोष कृष्णा शाहजहांपुर शामिल हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, सेना के जवान, पुलिस के जवानों के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आजकल पहाड़ों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। यहां के नदी नाले उफान पर है। राज्य के नौ जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश के बताई गई है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...