राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली और उत्तराकाशी में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 17 जून से 23 जून तक आयोजित की जा रही है। इसमें कई प्रकाशकों और लेखकों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस दौरान बच्चों को पुस्तक चयन संबंधी कई सुझाव दिए गए।
पिथौरागढ़ में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत और डीएम डॉ. आशीष चैहान ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित, ज्ञानवर्धक, ऐतिहासिक आदि पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गढ़वाली, नेपाली और कुमाऊंनी में लिखी गई पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तक प्रदर्शनी में डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी के बच्चों से पुस्तकों के बारे में संवाद कर बच्चों को भविष्य के लिए पुस्तकों के चयन संबंधी सुझाव दिए।
उन्होंने बच्चों से वार्ता कर पुस्तकों के संबंध में उनकी राय मश्वरे लेकर अपने विचार बच्चों के साथ साझा किए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन कर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पुस्तक मेले लगने से जिले के मेधावी बच्चे, पठन-पाठन में रुचि रखने वाले युवाओं, बुजुर्गों को ऐसे आयोजन से लाभ मिलेगा। साथ ही बच्चों को विभिन्न रुचिकर पुस्तकें पठन-पाठन के लिए उपलब्ध हो पाएंगी।
राजकीय इंटर काॅलेज, गोपेश्वर, चमोली में भी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यहां पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिंह, कमांडिग आॅफिसर, एन.सी.सी., गोपेश्वर के द्वारा किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकें जीवन का आधार है इनका कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है, पुस्तकें जीवन जीने की कला का ज्ञान प्रदान करने तथा मार्ग-दर्शन का कार्य करती है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पुस्तकंे प्रतिदिन पढ़ने की आदत को विकसित करना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि नेगी ने कहा कि पुस्तकों के पढ़ने से छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण करने के साथ-साथ अच्छे समाज को बनाने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कैप्टन मदन सिंह नेगी, एन.सी.सी., गोपेश्वर के साथ करमवीर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर काॅलेज, गोपेश्वर तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ओर से पदम सिंह भाटी, उपस्थित थे।
नगर पालिका परिषद कार्यालय, बाड़ाहाट, उत्तरकाशी में भी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस पुस्तक पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन अभिषेक रूहेला, आई.ए.एस. जिला अधिकारी, उत्तरकाशी द्वारा किया गया। अभिषेक रूहेला ने अपने संबोधन में कहा सभी पाठकों विशेषकर बच्चों और युवाओं से अनुरोध किया कि प्रदर्शनी में आयें और अपनी रूचि अनुसार पुस्तके पढ़े। पुस्तकों के पढ़ने से ज्ञानार्जन तो होगा ही साथ ही उन्नत चरित्र एवं व्यक्तित्व के निर्माण में भी सहायक होंगी। उन्होंने बताया कि उन्नत चरित्र एवं व्यक्तित्व के निर्माण में पठन-पाठन की प्रक्रिया का कार्य निंरतर चलते रहना चाहिए जिससे उन्नत राष्ट्र निर्माण भी होगा।
पुस्तक प्रदर्शनी में परमवीर चक्र से सम्मानित सैनानियों पर आधारित पुस्तकों के विशेष संकलन के साथ-साथ नई श्रृंखला इंडिया / 75 भी प्रदर्शित की गई जो पाठकों को हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के जीवन और संधर्षो से परिचित कराती है, इसके अलावा सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए भी पुस्तकें मौजूद हैं।
इन प्रदर्शनियों का समय सुबह 10.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा। पुस्तकों की खरीद पर सभी पुस्तक प्रेमियों को 10 प्रतिशत व संस्थानों को 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। भारतीय सीमा पर तैनात रक्षा बल के जवानों और कर्मचारियों के लिए विशेष आॅफर भी उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है और सभी का इसमें स्वागत है।


Leave a comment