Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ इस जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर नया आदेश जारी, पढ़े नया अपडेट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

इस जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर नया आदेश जारी, पढ़े नया अपडेट

वर्तमान में पुलिस की भर्ती का फिजिकल चल रहा है ऐसे में इंडिया रिजर्व वाहनी प्रथम बैल पड़ाव नैनीताल में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में किन्ही कारणों से प्रतिभाग न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया है।

अधीनस्थ चयन आयोग में ऐसे अभ्यर्थी जो शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र इंडिया रिजर्व वाहिनी प्रथम बैल पड़ाव नैनीताल में शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं दे पाए थे वह आगामी 27 जून को शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग ले कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए बताया है कि 27 जून को आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित तिथियों में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु जो प्रवेश पत्र जारी किए हुए हैं उसी प्रवेश पत्र को लेकर संबंधित परीक्षा केंद्र संस्थान पर पूर्व आवंटित तिथि में प्रतिभाग न कर पाने के कारण यथा आवंटित तिथि को अन्य लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र या चिकित्सक का प्रमाण पत्र तथा अन्य संबंधित साक्ष्य प्रमाण सहित दिनांक 27 जून को संबंधित शारीरिक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles