Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे, पुलिस ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे, पुलिस ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंच गए हैं। वह बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने जनरल गुरमीत सिंह का स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी श्रीमती नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डा. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी उपस्थित थे।

सैन्यधाम उत्तराखंड में एक वरिष्ठ रिटायर सैन्य अधिकारी की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। गुरमीत सिंह को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और उत्तराखंड में चीन से सटी सीमा होने के कारण उनकी नियुक्ति अहम हो जाती है।

कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, ले. जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उपप्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कमांडर के पद का जिम्मा संभाला।

वह सैन्य संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया।

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम.फिल किए हैं। उन्हें शानदार सेवाकाल में परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM), एवीएसएम (AVSM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया गया।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...