Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना के चलते निरंजनपुर मंडी सील, जानें अब दून के लोगों को कैसे मिलेंगी सब्जियां और फल
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना के चलते निरंजनपुर मंडी सील, जानें अब दून के लोगों को कैसे मिलेंगी सब्जियां और फल

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 1200 के पार हैं। संक्रमण बढ़ा तो दून में निरंजनपुर मंडी भी सील कर दी गई। हालांकि चिंता यह है कि शहर में फल और सब्जियों की उपलब्धता कम न हो, इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मंडी समिति ने अब मालदेवता स्थित अस्थल से फल और सब्जियों की आपूर्ति करने का फैसला किया है। अब यहां से मोबाइल वाहनों के माध्यम से फल-सब्जी भेजी जाएगी। फिलहाल 25 वाहन शहर के विभिन्न इलाकों में सब्जी पहुंचाने के काम में लगाए जाएंगे। सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

निरंजनपुर मंडी में कई आढ़तियों और कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने पर मंडी 11 जून तक के लिए बंद कर दी गई। शहर में आपूर्ति सुचारू रखने के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है। मंडी के पदाधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मालदेवता स्थित ग्राम सभा अस्थल को ही कारोबार के लिए उपयोग किया जाएगा।

मालदेवता फल-सब्जी मंगवाकर मोबाइल वैन के जरिए शहरभर में पहुंचाई जाएगी। अभी फुटकर व्यापारियों के पास दो से तीन दिन का स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही सीमित मात्रा में बाहर से भी सब्जी की आवक जारी है। ऐसे में शहर में फल-सब्जी की किल्लत जैसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। डिमांड बढ़ने पर वाहनों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

शहर के लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि फल-सब्जी की उपलब्धता कम होने पर ऋषिकेश और विकासनगर की मंडियों से भी आपूर्ति की जाएगी। इन दोनों मंडियों में हालात सामान्य हैं और वहां नियमित आवक हो रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...