Exclusive: गर्म हो रहे पहाड़? कोरोना काल में अब यह नई बला क्या है, समझिए हर पहलू

Exclusive: गर्म हो रहे पहाड़? कोरोना काल में अब यह नई बला क्या है, समझिए हर पहलू

समंदर के किनारे बसे कई शहर और देश खतरे में हैं। वहां पानी बढ़ रहा है क्योंकि बड़े-बड़े ग्लेशियर पिघल रहे हैं। आर्कटिक और अंटार्कटिका में बहुत बड़ी आइस शीट टूटती रहती हैं। इससे वहां के वाइल्ड लाइफ के लिए खतरा पैदा हो जाता है। आइए समझते हैं कि उत्तराखंड के लिए क्यों है टेंशन की बात….

कोरोना ने पहले ही लोगों को घरों में कैद कर रखा है, अब उत्तराखंड के पहाड़ों में गर्मी बढ़ने की खबर ने लोगों के माथे पर पसीना ला दिया है। रिपोर्ट है कि प्रदेश में मैदानी इलाकों की तुलना में पहाड़ तेजी से गर्म हो रहे हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय और राज्य पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस रिपोर्ट आने के बाद हिल-मेल ने प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट से ग्लोबल वॉर्मिंग के हर पहलू को समझने की कोशिश की।

निगेटिव और पॉजिटिव नजरिया

उत्तराखंड के जानेमाने जियोलॉजिस्ट और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग को हम नकार नहीं सकते और पूरी दुनिया इससे प्रभावित होने वाली है। अगर तापमान बढ़ता है तो पूरे वातावरण पर असर पड़ेगा लेकिन हर इंसान का अपना-अपना नजरिया होता है, कोई इसे निगेटिव कहता है और कोई इसे पॉजिटिव तरीके से स्वीकार करता है। प्रो. बिष्ट ने कहा कि एक जियोलॉजिस्ट होने के नाते मैं अगर कहूं कि पहाड़ों में भूस्खलन होता है तो मानवता के दृष्टिकोण से कहा जाएगा कि भूस्खलन हमारे लिए एक आपदा है। लेकिन मैं अगर एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखूंगा तो कहूंगा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और यह सतत चलने वाली है। इसे कोई रोक नहीं सकता। जब से पृथ्वी की उत्पत्ति हुई है तब से प्राकृतिक घटनाएं होती रही हैं। भूस्खलन, भूकंप, ज्वालामुखी, सुनामी या कोई आपदाएं ये प्रकृति में होने वाली आए दिन की घटनाएं है। इसे जियोलॉजिकल प्रोसेस कहते हैं लेकिन जब इंसान इससे प्रभावित होते हैं तो उसे आपदा कहा जाता है।

पढ़ें- वह रिपोर्ट, जो दे रही पहाड़ों को लेकर टेंशन

अब यहां समझने की जरूरत है कि अगर इनमें से किसी प्राकृतिक घटना के करीब जा रहे हैं तो मतलब साफ है कि इंसान जोखिम ले रहा है। चाहे आप पहाड़ों में रहने का रिस्क ले रहे हों, नदी के किनारे मकान बनाने का जोखिम उठा रहे हैं तो विज्ञान यह कहता है कि रिस्क लेने से पहले उसके प्रभाव और बचाव को जरूर सोच लेना चाहिए।

पढ़ें- कोरोना के चलते निरंजनपुर मंडी सील, जानें अब दून के लोगों को कैसे मिलेंगी सब्जियां

गलना और जमना, सतत प्रक्रियाएं हैं दोनों 

उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ों में जो ग्लेशियर हैं, उनका गलना और उनका जमना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और यह सतत है। ऐसा नहीं है कि ग्लेशियर आज ही गल रहा है। इसकी चार अवधारणाएं या महाकल्प हैं। अलग-अलग समय में ग्लेशियर पिघले हैं। एक समय तो ऐसा था कि हमारी पृथ्वी का 75 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से बर्फ से ढका था। अब सवाल है कि वह कहां गया, वह पिघल गया। कुछ कालखंड में ग्लेशियर का सतत बढ़ना भी शुरू हुआ।

ग्लेशियर बढ़ेंगे तो उसका अपना प्रभाव है। आज हमारा ग्लेशियर पिघल रहा है तो उससे संबंधित जो वनस्पतियां हैं जो कभी जोशीमठ में हुआ करती होंगी, अब ग्लेशियर के पीछे होने से वहां चली गईं। वनस्पति का सीधा संबंध पहाड़ की ऊंचाई और तापमान से है। अब देखिए जो वनस्पतियां स्नो लाइन पर होती थीं, वे स्नो लाइन के पीछे जाने से वहां नहीं होती हैं। वनस्पतियां नहीं होंगी तो उस तरह के जीव-जंतु भी नहीं मिलेंगे। वे भी पीछे चले जाएंगे। काफी नष्ट हो जाएंगे।

प्रोफेसर बिष्ट ने समझाने की कोशिश की कि अगर ग्लेशियर और पिघले तो समंदर में पानी तो बढ़ेगा ही, साथ में पहाड़ की वनस्पतियां भी खत्म हो जाएंगी। इससे वहां का सामाजिक-आर्थिक पूरा वातावरण बदल जाएगा। उन्होंने पहाड़ के कुछ इलाकों का भी जिक्र किया जहां पहले ठंडक ज्यादा थी लेकिन अब वहां टीशर्ट पहना जाता है।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this