Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना के 89 नए केस, कुल मामले 1300 के पार, देहरादून में हो रहा सैनिटाइजेशन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना के 89 नए केस, कुल मामले 1300 के पार, देहरादून में हो रहा सैनिटाइजेशन

देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से चढ़ने लगा है। पिछले 3 हफ्ते में संक्रमण की रफ्तार चार गुना बढ़ी है। शनिवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। देहरादून में एक प्राइवेट अस्पताल में चार नर्सों समेत 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके बाद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1303 हो गई है।

अब तक 423 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 806 मरीज अलग-अलग अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। पांच मरीज अन्य राज्यों को भी चले गए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से ग्यारह मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को छह लैब से जिन 1250 से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 89 मामलों में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हरिद्वार में सर्वाधिक 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी बाहर से लौटे हुए हैं। पिथौरागढ़ में 16 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी दिल्ली, मुंबई, आगरा, गुजरात व अलवर से वापस लौटे हुए हैं। देहरादून में भी कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें चार पॉजिटिव मामले पटेलनगर स्थित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के हैं। अस्पताल में तैनात चार नर्सिंग स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर, देहरादून में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइजेशन हो रहा है।

पढ़ें- गर्म हो रहे पहाड़? कोरोना काल में अब यह नई बला क्या है, समझिए

बताया जा रहा है कि ये लोग कुछ दिन पहले एक महिला मरीज के संपर्क में आए थे। संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। जबकि मुंबई व अन्य शहरों से वापस लौटे आठ शख्स भी पॉजिटिव मिले हैं। टिहरी में नौ तथा नैनीताल में दिल्ली व महाराष्ट्र से लौटे सात व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। चमोली में भी दिल्ली से वापस लौटे छह व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

चंपावत में 9 नए केस मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में कुछ दिन पहले मुंबई से वापस आए चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं। बागेश्वर में भी चार और नए मामले सामने आए हैं। उधमसिंहनगर में तीन व उत्तरकाशी में भी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर, अलग-अलग अस्पतालों से शनिवार को 79 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...