उत्तराखंड में क्रिसमस और नए साल का जश्न होटलों एवं रेस्टोरेंट में मनाने की तैयारी कर रहे लोगों को झटका लगा है। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी करने पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोनाकाल में शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 25 दिसंबर यानी क्रिसमस, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नव वर्ष के उपलक्ष्य पर शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में सामूहिक पार्टियों का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देहरादून, मसूरी और नैनीताल में साल के आखिरी हफ्ते में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
यहां देखें आदेश –

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। औसतन 500 लोगों में रोजाना कोरोना की पुष्टि हो रही है। इसी को देखते हुए देहरादून में रविवार को बंदी की भी व्यवस्था की गई है।


Leave a comment