Home उत्तराखंड न्यूज़ वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने संभाला युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक का जिम्मा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनफ़ौजशिखर पर उत्तराखंडी

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने संभाला युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक का जिम्मा

​वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने ​​विमान वाहक पोत ​​विराट​​ ​पर ​विभिन्न क्षमताओं ​के साथ सेवाएं दी हैं। ​वह मुंबई और विशाखापत्तनम ​के नौसेना डॉकयार्ड में​, नौसेना मुख्यालय के स्टाफ, कार्मिक और मैटरियल शाखाओं में महत्वपूर्ण ​पदों पर रहे हैं​।​

भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल संदीप नैथानी (Sandeep Naithani) ने युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक ( Controller Warship Production and Acquisition) का कार्यभार संभाल लिया है। वह नौसेना के सबसे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में ​​जहाजों​, ​पनडुब्बियों के लिए सभी प्रकार के उपकरणों और हथियार प्रणालियों के चयन, प्रेरण और रखरखाव से संबंधित सभी पहलुओं के प्रभारी होंगे।​ उन्होंने वाइस एडमिरल एसआर सरमा से यह कार्यभार ग्रहण किया है।

Image

 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खडकवासला पुणे के स्नातक​ वाइस एडमिरल संदीप ​​नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम​ 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना ​में कमीशन हुए थे​।​ उनकी पहली नियुक्ति ​नौसेना की विद्युत शाखा में ​हुई थी​​।​ ​नैथानी​ आईआईटी​,​ दिल्ली से रडार एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) ​के पूर्व छात्र हैं।​ साढ़े तीन दशकों​ के अपने शानदार नौसैनिक करियर के दौरान​ ​वह ​विभिन्न चुनौतीपूर्ण ​पदों पर रहे हैं।​ ​​​

पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड के कई सपूतों को देश की रक्षा-सुरक्षा के क्षेत्र में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। वाइस एडमिरल नैथानी की नियुक्ति इसी गौरवान्वित करने वाले सिलसिले की अगली कड़ी है। ​वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने ​​विमान वाहक पोत ​​विराट​​ ​पर ​विभिन्न क्षमताओं ​के साथ सेवाएं दी हैं। ​वह मुंबई और विशाखापत्तनम ​के नौसेना डॉकयार्ड में​, नौसेना मुख्यालय के स्टाफ, कार्मिक और मैटरियल शाखाओं में महत्वपूर्ण ​पदों पर रहे हैं​।​ इसके साथ ही एडमिरल ने नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाली है​​।

​एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में एडमिरल ने नौसेना मुख्यालय में मेटरियल (आधुनिकीकरण) के सहायक प्रमुख के रूप में कार्य किया है​​।​​ ​इसके अलावा वह मुख्यालय डब्ल्यूएनसी​ में ​चीफ स्टाफ ऑफिसर (​टेक्नीकल​), ​नौसेना डॉकयार्ड मुंबई के एडमिरल अधीक्षक​ और मुंबई में महानिदेशक नौसेना परियोजना​​, मुख्यालय एटीवीपी​ में कार्यक्रम निदेशक​ ​​​​भी रहे हैं।​

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...