Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश की महापौर ने हाईवे पर सब्जी मंडी की दुकानें ना लगाने के दिए निर्देश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश की महापौर ने हाईवे पर सब्जी मंडी की दुकानें ना लगाने के दिए निर्देश

हाईवे पर सब्जी की दुकानें लगने से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। ऋषिकेश में अब ऐसा नहीं होगा। महापौर ने फौरन इस प्रथा को बंद करने और सब्जी मंडी के लिए दूसरी जगह तलाशने का काम अधिकारियों को सौंप दिया है।

ऋषिकेश में हाईवे पर सब्जी मंडी की ठेलियां अब नहीं सजेंगी। फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुघर्टनाओं की आशंका को देखते हुए इस संदर्भ में महापौर से किए गए आग्रह का संज्ञान लेते हुए महापौर अनिता ममगाई ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए। महापौर के आदेश के बाद ऋषिकेश -हरिद्वार मार्ग पर सब्जी की अस्थायी मंडी की शिफ्टिंग के लिए उचित जगह की तलाश विभागीय अधिकारियों द्वारा शुरू कर दी गई है।

 

 

नगर निगम महापौर ने विभागीय अधिकारियों एवं फल व सब्जी विक्रेताओं की संयुक्त बैठक की। इस दौरान हाईवे पर सब्जीमंडी के चलते लगने वाले भीषण जाम के कारण तत्काल सब्जी मंडी को शहर के अन्यत्र स्थानों पर शिफ्ट कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महापौर ने बताया कि शहर में तमाम व्यवस्थाओं को बनाना निगम की जिम्मेदारी है। हाईवे पर सब्जी मंडी सजने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थीं।

उन्होंने कहा कि सब्जी खरीदने के दौरान लोग सावधानी भूल रहे हैं। इस कारण प्रशासन को यह रुख अख्तियार करना पड़ा। उन्होंने बताया निगम के बाहर सब्जी मंडी में जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन पहले ही चिंता में था, दूसरी तरफ हाईवे पर सब्जीमंडी से लगने वाले भीषण जाम के चलते दुघर्टनाओं को लगातार न्योता मिल रहा था जिसकी वजह से निगम प्रशासन को सोचने पर मजबूर होना पड़ा।

इसको देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द उचित स्थान तलाश कर सब्जी विक्रेताओं के लिए जगह निर्धारित करें। बैठक में नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, तहसीलदार अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, पटवारी सतीश जोशी, सिंचाई विभाग से दीपक गुरुरानी, एसएसआई मनमोहन नेगी, वरुण शर्मा (भरत मंदिर), राजीव शर्मा (भरत मंदिर) चुन्नू लाल गुप्ता, रामकृपाल गौतम, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...