Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एनएसए अजीत डोभाल ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित, सीएम धामी से भी मुलाकात की
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

एनएसए अजीत डोभाल ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित, सीएम धामी से भी मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड आये उन्होंने पहले मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को देश के निर्माण, प्रशासन में योगदान और वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने की सीख दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को वर्तमान और भविष्य की प्रशासनिक और राजकाज की चुनौतियों से कैसे निपटे इसके बारे में भी बताया।

उसके बाद एनएसए अजीत डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की। सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएसए अजीत डोभाल को गमला भेंट किया और उसके बाद शॉल ओढकर उनका सम्मान किया। इसके बाद सीएम धामी ने एनएसए को केदारनाथ धाम का स्मृतिचिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें राज्य के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा एनएसए और सीएम ने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की।

पिछले महीने ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों की बीच विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा हुई थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...