Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी ने श्रद्धालुओं की बढ़ाई मुसीबत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी ने श्रद्धालुओं की बढ़ाई मुसीबत

केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी हुई जिससे यहां का तापमान कम हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश एवं बर्फबारी हो रही है जिसके लिए उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी हुई जिससे यहां का तापमान कम हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश एवं बर्फबारी हो रही है जिसके लिए उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें तथा बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गरम कपड़े अनिवार्य रूप से साथ में लाएं ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी एवं असुविधा न हो।

मयूर दीक्षित ने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यात्रा प्रारंभ करने या यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर यात्रा मार्ग पर बनाए गए चिकित्सा सेंटर पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। सुगम एवं सुरक्षित यात्रा संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों एवं केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमों की तैनाती की गई हैं। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आपदा परिचालन/यात्रा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर-01364-233727, टोल फ्री नंबर-1077, मोबाइल नंबर-8958757335 पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...