Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अपने पैतृक गांव पहुंचे शौर्य डोभाल, विकास कार्यों का जायजा लिया, घर बनाने की इच्छा जताई
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

अपने पैतृक गांव पहुंचे शौर्य डोभाल, विकास कार्यों का जायजा लिया, घर बनाने की इच्छा जताई

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बड़े बेटे और भाजपा के नेता शौर्य डोभाल एक दिन के दौरे पर अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही गांव में अपना घर बनाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि हम देश के किसी भी हिस्से में रहें लेकिन हमारी पहचान और भावनाएं हमारे गांव से जुड़ी हैं।

 

गांव पहुंचने पर उन्होंने अपनी कुल देवी की पूजा भी की और प्रदेशवासियों की कुशलक्षेम की कामना की। इससे पहले पिछले वर्ष नवरात्र पर एनएसए अजीत डोभाल भी कुल देवी की पूजा करने के लिए पैतृक गांव आए थे। डोभाल परिवार नियमित रूप से अपने गांव आता रहता है। अजीत डोभाल भी गांव में एक घर बनाने की बात कह चुके हैं।

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे जाने पर शौर्य डोभाल ने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे निभाएंगे। शौर्य डोभाल भाजपा के सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्य समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक भी हैं। इससे पहले उन्होंने पौड़ी सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...