आज होलिका दहन के दिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोड़ाखाल में गोलू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री ‘गोल्ज्यू महाराज’ के दर्शन किये। उन्होंने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इसके बाद वह नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित ‘बाबा नीम करौली’ की तपोस्थली ‘कैंचीधाम’ भी गये और उन्होंने ‘बाबा नीम करौली’ दर्शन किये। उसके बाद उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे यहां आने का मौका मिला और मैं बाबा के दर्शन कर धन्य हो गया। सीएम धामी ने कहा कि इस दौरान बजरंगबली एवं बाबा नीम करौली की आराधना करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की है।
मंदिर से बाहर आने पर उन्होंने भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के तीसरे दशक में उत्तराखंड राज्य एक नई इबारत लिखेगा और इसमें सभी लोगों को अपना अपना सहयोग देना होगा।
मुख्यमंत्री धामी इसके बाद मेहरागांव, नैनीताल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उन्होंने लोगों को होली के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान नैनीताल से विधायक सरिता आर्या भी मौजूद थी।




Leave a comment