Home बागेश्वर बागेश्वर जिले में बनेगी एक और नगर पंचायत, अधिसूचना जारी, पढ़िए पूरी बात
बागेश्वरउत्तराखंड न्यूज़

बागेश्वर जिले में बनेगी एक और नगर पंचायत, अधिसूचना जारी, पढ़िए पूरी बात

बागेश्वर में काफी समय से लंबित मांग सरकार ने मान ली है। राज्यपाल ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जिले में एक और नगर पंचायत बनाने का आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना भी आ गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का स्वागत किया है।

बागेश्वर जिले के लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब जिले में एक और नगर पंचायत अस्तित्व में आने वाली है। जी हां, अब जिले में नगरपालिका के अलावा दो नगर पंचायतें हो जाएंगी। ताजा आदेश के अनुसार गरुड़ को नगर पंचायत बनाया गया है। पहले कपकोट नगर पंचायत थी। नगर पंचायत के दायरे में आने वाले गरुड़ क्षेत्र की आबादी 5 हजार के आसपास है।

गरुड़ क्षेत्र के लोग काफी पहले से इसकी मांग कर रहे थे। अब शहरी विकास के प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने नगर पंचायत को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

गरुड़ बाजार से लगी दस ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। ब्यालीसेरा, भकूनखोला, स्याल्दे, फुलवाड़ीगूंठ, नॉघर और टानीखेत को पूरी तरह से नगर क्षेत्र गरुड़ में शामिल किया गया है। इस लिहाज से देखें तो नगर पंचायत में गरुड़ बाजार समेत 10 गांवों की 5002 की आबादी होगी। इसका क्षेत्रफल 245.48 हेक्टेयर होगा।

बताया गया है कि गरुड़ नगर पंचायत के लिए प्रशासन द्वारा विकासखंड मुख्यालय के पास 28 नाली भूमि का चयन किया गया है। जल्द ही भूमि हस्तांतरण नगर पंचायत के नाम होगा। आपको बता दें कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण सत्र के दौरान गरुड़ नगर पंचायत भवन के लिए एक करोड़ की धनराशि मंजूर की थी। भूमि ट्रांसफर होते ही यह राशि मिल जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

बागेश्वर के बदियाकोट भगवती मंदिर में आग से भारी तबाही, चार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र स्थित बदियाकोट गांव में...