Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अनुमान, सीएम धामी ने कहा- सब लोग अलर्ट रहें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अनुमान, सीएम धामी ने कहा- सब लोग अलर्ट रहें

उत्तराखंड के लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगले कुछ दिन आपको बेहद सतर्कता से रहना होगा। जहां तक संभव हो पहाड़ों की गैरजरूरी यात्रा टाल दें। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अक्सर देखा गया है कि ऐसे समय में भूस्खलन, बादल फटने या बोल्डर गिरने की घटनाएं घटती हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहाड़ से बोल्डर गिरने से रास्ते बाधित हो जा रहे हैं। लोगों की यात्राएं प्रभावित हुई हैं। कुछ लोगों की जान भी चली गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला इस महीने के आखिर तक जारी रहेगा। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ट्वीट कर प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उधर, प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है। राहत एवं बचाव एजेंसियां पहले से सतर्क हैं। जिला स्तर पर प्रशासन अपनी रणनीति तैयार कर रहा है।

सबसे पहले उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जान लीजिए।

25 जुलाई
आज राज्य के विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछार हो सकती है।

26 जुलाई
उत्तराखंड में सोमवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी तथा देहरादून जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा का अनुमान है।

27 जुलाई
राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तीव्र बौछार होने की संभावना है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी तथा देहरादून जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

28 जुलाई
राज्य के विशेषकर उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तीव्र बौछार होने की संभावना है।

29 जुलाई
उत्तराखंड के विशेषकर उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तीव्र बौछार होने की संभावना है।

मौसम का मिजाज देख सीएम ने लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप सभी पूर्ण सतर्कता का पालन करें। प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...