Home उत्तराखंड न्यूज़ वन नेशन वन इलेक्शन से डबल होगी विकास रफ्तारः पूर्व राष्ट्रपति
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

वन नेशन वन इलेक्शन से डबल होगी विकास रफ्तारः पूर्व राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद ने कहा ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है। जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेग। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के जरिये हमने विश्व में एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा याद रखा जाएगा।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे थे। यहां रामनाथ कोविंद ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर भी बयान दिया।

वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा इससे देश में विकास की रफ्तार डबल होगी। वन नेशन वन इलेक्शन से देश की जीडीपी एक से डेढ़ फीसदी बढ़ेगी। रामनाथ कोविंद ने कहा उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर रिपोर्ट सबमिट कर दी है। भारत सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है। पार्लियामेंट ने इस पर विधेयक बनाया है। अभी ये विधेयक जेपीसी के सामने विचारार्थ है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन पर जेपीसी में जो निर्णय आएगा जैसा भी संसद को उचित लगेगा, उस पर काम होगा।

रामनाथ कोविंद ने कहा अभी 3 दिन पहले ही इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड की रिपोर्ट आई है। जिसमें भारत अब फिफ्थ ट्रिलियन इकोनामी थी वह फोर्थ हो गई है। अर्थात विश्व में हम चौथे नंबर की आर्थिक शक्ति बन गए हैं। हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है। अभी केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी हमशे आगे हैं। उन्होंने कहा अगले दो वर्षों में हम तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।रामनाथ कोविंद ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हमें एक ऐसा प्रतिष्ठित और 24 घंटे काम करने वाला नेता मिला है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...