बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी से भूस्खलन फिर हुई सक्रिय

बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी से भूस्खलन फिर हुई सक्रिय

पहले मानसून सीजन में इस प्रकार की स्थिति देखने को मिलती थी, मगर अब मानसून से पहले ही समस्या ने विकराल रूप धारण कर दिया है। जिस कारण चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता भी खासी प्रभावित हो रही है और वे प्रदेश सरकार पर आक्रोश जता रहे हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश ने चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया है। बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन प्रभावित जोन सक्रिय हो गया है, जिससे पहाड़ी से गिरता मलबा और बोल्डर राजमार्ग को बाधित कर रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पांच से छह किमी के सफर को तय करने के लिए घंटों का समय लग रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों में गुस्सा और आक्रोश भी देखा जा रहा है।

बीते शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे के कई जगहों पर यात्रियों और स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में मलबा आने के कारण कुछ समय बाधित रहा, मगर राजमार्ग खुलने के बाद अब इस स्थान पर मार्ग संकरा होने के कारण घंटों जाम लग रहा है।

एनएच विभाग की ओर से इस स्थान पर जेसीबी तैनात की गई है, जिससे राजमार्ग पूर्णरूप से बंद होने पर शीघ्र खोला जा सके। मगर सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां पर राजमार्ग संकरा होने से घंटो जाम लग रहा है। तीर्थयात्रियों को धारी देवी मंदिर से सम्राट होटल तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु छः किमी के सफर को ढाई से तीन घंटे में पूरा कर रहे हैं। यहां पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।

चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता खासी परेशान हो रही है। तीन दशक से बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन प्रभावित जोन चारधाम यात्रा के दौरान परेशानी खड़ी कर रहा है, बाजवूद इसके प्रदेश और केन्द्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। ऑल वेदर परियोजना के तहत बनाए जा रहे पपड़ासू-खांखरा बाईपास का निर्माण कार्य भी सात सालों से अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करके यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। राजमार्ग पर घंटों जाम लगने से तीर्थयात्रियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और वे सरकार को कोस रहे हैं।

पपड़ासू-खांखरा बाईपास ही सिरोबगड़ समस्या का समाधान: चौहान

तीन दशक से रुद्रप्रयाग और चमोली जिले की जनता के साथ देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन जोन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके समाधान को लेकर ऑल वेदर परियोजना के तहत पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन 7 साल होने के बावजूद भी बाईपास का निर्माण नहीं हो पाया है। डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस बाईपास का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

निर्माण कार्य के नाम पर मात्र एक पुल ही बन पाया है, जबकि दो पुलों का आधा-अधूरा कार्य छोड़ा गया है। ग्राम प्रधान पपड़ासू विमल चौहान ने कहा कि करोड़ों रूपए खर्च होने के बाद पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। यदि यह कार्य आज पूरा हो जाता तो चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रुद्रप्रयाग-चमोली जिले की जनता को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ता। सिरोबगड़ में राजमार्ग संकरा होने के साथ ही बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण घंटों जाम लग रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है, वरना लोग परेशान होते रहेंगे।

हाईवे की खोखली पहाड़ियां मन में करती हैं डर पैदा: यात्री  

देहरादून। बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ और चमधार में जाम लगने से तीर्थयात्री खासे परेशान रहे। उन्हें राजमार्ग पर जहां घंटों जाम का सामना करना पड़ा, वहीं उन्हें खाने-पीने की चीजों के लिए भी भटकना पड़ा। राजमार्ग पर लगे लम्बे जाम के कारण तीर्थयात्री यहां-वहां शौच करते रहे। इसके साथ ही राजमार्ग पर खोखली पहाड़ियों को देखकर भी तीर्थयात्रियों के मन में डर सा नजर आया।

मुम्बई से चारधाम यात्रा पर आए धीरज सिंह, दिवाकर यादव, सूरज मेहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार को स्लाइड जोन एरिया का समय से ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। वे चारधाम की यात्रा में बीते दस सालों से आ रहे हैं और हर बार जब वे यहां आते हैं तो उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां हल्की सी बारिश में स्लाइड जोन सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में समय पर कार्य करते हुए यात्रियों को राहत देने का काम किया जाना चाहिए।

धीरे-धीरे पार हो रहे वाहन: कोंडे

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में मलबा आने के बाद सफाई का कार्य करवाया गया, लेकिन यहां पर राजमार्ग संकरा हो गया है। जिस कारण वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। सिरोबगड़ में वाहनों को दोनों छोरों से धीरे-धीरे पार करवाया जा रहा है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अपनी लेन में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this