Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश घायल, अन्य फरार, तलाश जारी
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश घायल, अन्य फरार, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है। वहीं मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से पुलिस ड्राइवर बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह एक सूचना के बाद कोतवाली मंगलौर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को नहर पटरी पर एक काले रंग की संदिग्ध कार (क्रेटा) बिना नंबर आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध वाहन के चालक ने गाड़ी को वापस मोडकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे। बदमाशों द्वारा पुलिस व सरकारी गाड़ी पर किए गए फायर में ड्राइवर बाल-बाल बचा। गोली गाड़ी के शीशे को चीरते हुए निकली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles