Home उत्तराखंड न्यूज़ छह दुपहिया वाहनों के साथ दो  चोर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

छह दुपहिया वाहनों के साथ दो  चोर गिरफ्तार

पूछताछ में उन्होने अपना नाम आदित्य पुत्र सुनील व मोन्टी पुत्र मेहराज निवासी रोहाल्की थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि वह दोनो दोस्त है और आर्थिक तंगी के चलते छोटी-मोटी चोरी करने की योजना बनाकर बहादराबाद क्षेत्र व हरिद्वार क्षेत्र से मोटर साइकिलों व घर से सामान चोरी कर राहगिरों को बेच देते है। आरोपियों की निशांदेही पर पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर से कुल 6 मोटर साईकिल बरामद की गई है।

वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये छह दुपहिया वाहन, मोबाइल व नगदी बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 अप्रैल को रोहालकी किशनपुर निवासी अलग-अलग पीड़ितों की मोटरसाइकिल, मोबाईल फोन, पर्स (नगदी) व डीएल तथा 16 अप्रैल को बेगमपुर बहादराबाद निवासी व्यक्ति कि मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बंध में मिले प्रार्थना पत्रों पर थाना बहादराबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार हुई इन वारदातों का खुलासा करने के लिए जुटी पुलिस पड़ताल शुरू की तो एक सूचना के बाद पुलिस ने बीती देर शाम पथरी पावर हाउस के पास से 2 संदिग्धों को दबोच कर उनके पास से चुराया गया पर्स जिसके अन्दर 2800 रुपये, ड्राईविंग लाईसेन्स, वीवो मोबाईल फोन व मोटर साईकिल बरामद की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...