Saturday , 5 September 2026
Home ताज़ा ख़बर चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
ताज़ा ख़बरअतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

पर्यटन विभाग के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। राज्य के पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

कब खुलेंगे धामों के कपाट

चारधाम यात्रा के दौरान प्रमुख धामों के कपाट खुलने की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री, 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके साथ ही लाखों श्रद्धालु हिमालय स्थित इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे करें पंजीकरण

श्रद्धालु निम्न माध्यमों से अपना पंजीकरण कर सकते हैं: पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप: Tourist Care Uttarakhand

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जा सकेगा।

चारधाम यात्रा में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल पंजीकरण व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...