Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून देवभूमि आकर हुड़दंग मचाने वालों को मर्यादा का पाठ पढ़ा रही उत्तराखंड पुलिस, सैकड़ों चालान कटे, गिरफ्तारी भी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

देवभूमि आकर हुड़दंग मचाने वालों को मर्यादा का पाठ पढ़ा रही उत्तराखंड पुलिस, सैकड़ों चालान कटे, गिरफ्तारी भी

देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक आस्था के खिलाफ जाकर हुड़दंग करने वालों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया ‘ऑपरेशन मर्यादा’ काफी चर्चा में है। 15 जुलाई से शुरू इस अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में चालान काटे गए और लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं। 11 अगस्त 2021 को जिलेवार रिपोर्ट सामने रखी गई है।

11 अगस्त तक कूड़ा फेंकने और थूकने के नियमों के उल्लंघन पर प्रदेश में कुल 465 चालान काटे गए, 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोटपा अधिनियम (होस्टल, रेस्टोरेंट, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों पर धूम्रपान) के तहत 2491 चालान कटे और 1,33,320 रुपये वसूले गए। धारा 81/83 उत्तराखंड पुलिस एक्ट में कुल 3894 चालान कटे और 954 गिरफ्तारी हुई। इसी तरह आबकारी अधिनियम में 71 एफआईआर और जुआ अधिनियम में 8 एफआईआर हुई। इसी तरह अलग-अलग ऐक्ट में कुल 7100 से ज्यादा लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और 1300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए।

मकसद भी समझ लीजिए
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि तीर्थ यात्रियों का देवभूमि में स्वागत है, लेकिन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिससे देवभूमि की मर्यादा पर आघात पहुंचा है इसीलिए ऑपेरशन मर्यादा की शुरुआत की गई।

पुलिस महानिदेशक का कहना है कि प्रदेश आने वाले लोगों से यही अनुरोध है कि वे यहां की समृद्ध संस्कृति, मां गंगा और प्रकृति का सम्मान करें। तीर्थ स्थलों और गंगा किनारों पर हुड़दंग, मादक पदार्थों का सेवन न करें। पर्यटक स्थलों पर गंदगी करना मर्यादित आचरण नहीं है।

ऑपरेशन मर्यादा के जरिए लोगों को मर्यादा याद दिलाई जाए रही है। साथ ही जो लोग धार्मिक स्थल पर शराब पीते हैं, सिगरेट पीते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। धार्मिक स्थल पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles