Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर वक्फ विधेयक पर मजबूती से अपना पक्ष रखेगा विपक्ष, राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों संग की बैठक
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

वक्फ विधेयक पर मजबूती से अपना पक्ष रखेगा विपक्ष, राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों संग की बैठक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वक़्फ़ विधेयक को लेकर बुधवार को लोकसभा में पार्टी के सांसदों की यहां संसद भवन परिसर में बैठक ली और उन्हें संसद में इस विधेयक पर मजबूती से अपना पक्ष रखने की सलाह दी।

राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस सांसदों की यह बैठक करीब 9.30 बजे शुरू हुई जो एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। बाद में सभी सांसद लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदन की तरफ चले गए।

राहुल गांधी ने यह जानकारी देते हुए बताया ”आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन एनेक्सी में कांग्रेस संसदीय दल के सभी लोकसभा सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान वक़्फ़ बिल पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने को लेकर चर्चा हुई।”

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles